एक अक्टूबर से शुरू होगी धान ख़रीद, बढ़ाया गया समर्थन मूल्य
उत्तराखंड में 1 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इस बार सामान्य धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ₹72 की वृद्धि की गई है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹1868 से बढ़ाकर ₹1940 किया गया है।
खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने अधिकारियों को धान खरीद की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं साथ ही धान की खरीद प्रभावित ना हो इसके लिए सभी धान खरीद केंद्रों पर कांटे लगाने के लिए कहा गया है। खरीफ सीजन में कुल 15 लाख मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें तीन लाख मैट्रिक टन गढ़वाल मंडल से वही 12 लाख मीट्रिक टन कुमाऊं मंडल से खरीदा जाना है।
खाद्य मंत्री ने डीएम हरिद्वार और उधम सिंह नगर को निर्देश दिए हैं कि किसान वार धान की जानकारी 15 दिनों में उपलब्ध कराएं।