उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार, राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर करेगी विकसित

उत्तराखंड सरकार, राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर करेगी विकसित

देहरादून-उत्तराखंड सरकार राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करेगी। प्रथम चरण में नगर निगम पिथौरागढ़, नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट, उत्तरकाशी और नगर पंचायत गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किये जाने की स्वीकृति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *