Tuesday, February 18, 2025
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड! लंबे समय बाद पुलिस की भर्तियां, महिलाओं ने जमकर किया आवेदन

उत्तराखंड में छ साल बाद पुलिस सिपाही की भर्ती होने जा रही हैं। इसी हफ्ते पुलिस सिपाही के 1721 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन पदों के लिए प्रदेश से दो लाख 60 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें करीब 91 हजार 36 महिलाएं और 1 लाख 69 हजार पुरुषों हैं। वहीं। पुलिस मुख्यालय ने गढ़वाल और कुमाऊं परिक्षेत्र को भर्ती कराने के र्निदेश दे दिये हैं। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस में करीब 6 साल बाद सिपाहियों की यह भर्ती होगी।

भर्ती के लिए चुनाव आचार संहिता से पहले 1721 पदों के लिये आवेदन शुरू हो गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस भर्ती को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। सरकार गठन के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अंतिम तिथि तक आये आवेदनों की संख्या पुलिस को सौंप दी है। पुलिस भर्ती के लिए सभी 13 जिलों में करीब 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंह नगर में बनाये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *