उत्तराखंडक्राइम

2026 के लिए उत्तराखण्ड पुलिस का रोडमैप तय, डीजीपी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक

2026 के लिए उत्तराखण्ड पुलिस का रोडमैप तय, डीजीपी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक

देहरादून-राज्य की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए साइबर सर्विलांस और साइबर इंटेलिजेंस को विशेष महत्व दिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में आंतरिक सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और ड्रग्स-फ्री देवभूमि मिशन को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक दक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर चर्चा की गई।

पुलिस महानिदेशक ने ए॰टी॰एस, ए॰एन॰टी॰एफ और ट्रैफिक निदेशालय के पुनर्गठन पर भी जोर दिया। साथ ही ड्रग्स-फ्री उत्तराखण्ड के लक्ष्य को साकार करने के लिए एएनटीएफ को और सशक्त करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस मुख्यालय स्तर पर सभी अधिकारियों को अपने-अपने अनुभागों से जुड़े प्रस्तावों और प्राथमिकताओं के अनुसार समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये और 31 मार्च से पहले बजट और वित्तीय मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *