उत्तराखंडराष्ट्रीय

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री

रूद्रप्रयाग- अतिवृष्टि से प्रभावित रुद्रप्रयाग जिले की बसुकेदार तहसील के बांगर क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राहत सामग्री भेजी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर छह ट्रक राहत सामग्री रुद्रप्रयाग मुख्यालय पहुंचाई गई। इनमें राशन किट, खाद्यान्न, तिरपाल, टेंट, बाल्टियां और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि यह सामग्री प्रभावित गांवों तक पहुंचाकर शीघ्र ही ग्रामीणों में वितरित की जाएगी। प्रशासन ने इस सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *