उत्तराखंडखेल

उत्तराखंड: उत्तराखंड प्रीमियर लीग-2025 का समापन

उत्तराखंड: उत्तराखंड प्रीमियर लीग-2025 का समापन

देहरादून- देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर में आयोजित उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 संपन्न हुई। चैंपियनशिप का खिताब हरिद्वार एलमास टीम ने अपने नाम किया। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और संघर्षशीलता जैसे गुण विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने कार्यकाल के प्रारंभ से ही ’’खेलो इंडिया’’ और ’’फिट इंडिया मूवमेंट’’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की मजबूत नींव रखी। आज प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार भी प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और पुरूषों के साथ ही महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए शीघ्र ही “स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान” लागू किया जाएगा। इसके अंतर्गत आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी, जिनमें हर वर्ष 920 एथलीट उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *