चकराता में वाहन दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत
देहरादूनः मंगलवार को प्रातः समय 09:30 बजे थाना चकराता द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सिचार-खुराड भंडाराथात मार्ग पर एक यूटिलिटी (वाहन संख्या UK16CA 0161) अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत SDRF टीम ने राहत एवं खोज कार्य करते हुए देखा कि वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा मृतक के शव को खाई से निकालकर संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
मृतक की शिनाख्त गजेन्द्र चौहान पुत्र मातवर सिंह, निवासी ग्राम सिचाड, थाना चकराता के रूप में हुई है।

