उत्तराखंड

कालसी डैम के पास वाहन दुर्घटना, एक व्यक्ति की मृत्यु, दो घायल

कालसी डैम के पास वाहन दुर्घटना, एक व्यक्ति की मृत्यु, दो घायल

देहरादून-देहरादून जिले में कालसी डैम के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। एसडीआरएफ ने दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घायलों में नरेश पुत्र फकीरा, उम्र 28 वर्ष, ग्राम बाला और सुनील पुत्र रमेश, उम्र 26 वर्ष, ग्राम मिन्डाल हैं। वहीं तीसरा व्यक्ति गोविंदा पुत्र जवाहर सिंह, उम्र 28 वर्ष, ग्राम जगथान, वाहन के नीचे फंसा हुआ मिला, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF ने मृतक का शव निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *