उत्तराखंड

बड़ी ख़बर! उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द होगी भर्ती, युवाओं कर लो तैयारी

उत्तराखंड!

उत्तराखंड में पुलिस की तैयारियों कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है, जल्द ही उत्तराखंड पुलिस विभाग में भर्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी होने जा रही है। 1521 कॉन्स्टेबल पद और 197 सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस मुख्यालय द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अध्याचन भेजा गया था अब शासन द्वारा इसकी अनुमति मिल गई है। पहली बार फायर सर्विस में महिलाओं के लिए भी 133 पदों पर भर्ती की जाएगी।

बताते चलें कि साल 2015 के बाद उत्तराखंड में अब पुलिस की भर्तियां निकलने जा रही हैं। लगातार बेरोजगार युवाओं द्वारा भी भर्तियां न कराए जाने को लेकर आंदोलन किए जा रहे थे।

अशोक कुमार ने बताया कि 3 से 4 दिनों के भीतर, भर्तियों की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *