उत्तराखंड

उत्तराखंड! फिर से उठा पुलिस ग्रेड-पे मामला, सीएम धामी ने की थी बड़ी घोषणा

उत्तराखंड के क्षेत्रीय दल यूकेडी ने फिर से पुलिस ग्रेड-पे मामले को हवा दे दी है, दरअसल जल्द पुलिस जवानों का बढ़ा हुआ ग्रेड पे लागू हो, इसके लिए यूकेडी ने गांधीपार्क पहुचकर सांकेतिक उपवास किया। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के साथ यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने भी उपवास रखा।

उत्तराखंड क्रांति दल के लोगों ने कहा कि, पुलिस स्मृति दिवस के दिन  पुलिस का ग्रेड पे मामला चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की घोषणा सीएम धामी ने की थी। लेकिन अभी तक घोषणा पर कोई भी अमल नहीं किया गया। ऐसे में अब आचार संहिता लगने वाली है, और पुलिस जवानों का ग्रेड पे मामला अधर में लटक जाएगा। सरकार को इसे जल्द चरणबद्ध तरीके से शुरू कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *