Tuesday, September 17, 2024
Latest:
उत्तराखंड

शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री धामी ने ली पहली सदस्यता

शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री धामी ने ली पहली सदस्यता

देहरादून _2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही देश भर में बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश में सबसे पहले सदस्यता दिलाकर अभियान की शुरुआत की__ मुख्यमंत्री के बाद सरकार के मंत्रियों, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इसके साथ ही प्रदेश भर में आज से बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 30 लाख सदस्यता कराने का लक्ष्य तय किया है__ इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 साल के अंतराल में संगठन पर्व के मौके पर पार्टी का विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाता है जिसके लिए प्रदेश भर में बूथ स्तर तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *