उत्तराखंडहेल्थ

चारधाम यात्रा में कोरोना संक्रमण चुनौती, आज आए उत्तराखंड में कोरोना के इतने मामले

चारधाम यात्रा में कोरोना संक्रमण चुनौती, आज आए उत्तराखंड में कोरोना के इतने मामले

देहरादून_ उत्तराखंड में 22 अप्रैल को मां गंगोत्री और यमुनोत्री जी के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का आगाज हो गया है। वहीं 25 अप्रैल को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 27 अप्रैल को भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। लेकिन इस समय स्वास्थ्य विभाग और उत्तराखंड सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती के तौर पर कोरोनावायरस संक्रमण है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं अच्छी बात यह रही कि प्रदेश में आज 78 मरीज स्वस्थ भी हुए प्रदेश में कुल एक्टिव केस 318 पहुंच चुके हैं।

उधर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में भी कोविड-19 मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है ऐसे में विभिन्न राज्यों से चार धाम यात्रा में पहुंच रहे श्रद्धालुओं से यह संक्रमण बढ़ने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *