Saturday, July 18, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान, इन तीन दिनों तक प्रदेश में होगी बर्फ़बारी और बारिश

उत्तराखंड में अभी सुबह और शाम के वक़्त शीतलहर जैसी कंडीशन बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर तक प्रदेश में अच्छी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है। 28 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बारिश के साथ ही तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखें तो नये साल से पहले उत्तराखंड में बर्फबारी होने के पूरे आसार हैं।
मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अभी प्रदेश में अगले और दो दिन शीत लहर जैसी स्थिति मैदानी इलाकों में बनी रहेगी। उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 27 से 29 दिसंबर तक, तीन दिन प्रदेश में बारिश और बर्फबारी और ठंड बढ़ाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि 30 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *