उत्तराखंड

त्रिपुरा के छात्र की हत्या मामले में सरकार सख्त, मुख्यमंत्री ने दिए फरार आरोपित की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश 

त्रिपुरा के छात्र की हत्या मामले में सरकार सख्त, मुख्यमंत्री ने दिए फरार आरोपित की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश 

देहरादून-त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस तरह की कोई भी घटना प्रदेश में स्वीकार्य नहीं है। इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

त्रिपुरा के निवासी छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में पांच आरोपितों को अभी तक पकड़ा जा चुका है। जबकि एक फरार आरोपित की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फरार आरोपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। उन्होंने त्रिपुरा के मृतक छात्र के प्रति शोक प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *