अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की
अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की
देहरादून-अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक तथ्यों पर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि यह एक गंभीर और संवेदनशील मामला है, जिसमें घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में एसआईटी की जांच के बाद निचली अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
हाल ही में इस प्रकरण से जुड़े कुछ ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं, जिनकी जांच जारी है। अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले से संबंधित कोई प्रामाणिक जानकारी या साक्ष्य हों, तो उन्हें जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराना चाहिए।
