Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंडशिक्षा

राज्यपाल ने की नैनीताल के डीएसबी परिसर में कुलपति और विभिन्न संकायाध्यक्षों के साथ बैठक

नैनीताल-राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नैनीताल के डीएसबी परिसर में कुलपति और विभिन्न संकायाध्यक्षों के साथ उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध, नवाचार और कौशल विकास को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा पर विशेष जोर दिया।

राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालयों की मुख्य धुरी हैं और शिक्षकों की भूमिका केवल पाठ्य ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के लिए तैयार करना भी जरूरी है।

बैठक में राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बहुविषयक शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा, कौशल विकास, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम समयानुकूल और रोजगारोन्मुख होने चाहिए, ताकि विद्यार्थी नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान और नवाचार में भी दक्ष बन सकें।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में इंटर्नशिप, प्रयोगात्मक शिक्षा, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने भूविज्ञान विभाग की शैक्षणिक उपलब्धियों, रसायन विज्ञान विभाग के पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों और नौसेना एनसीसी गतिविधियों की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *