उत्तराखंडराष्ट्रीयहेल्थ

देवभूमि के पहाड़ों में चमत्कार- केंद्रीय कृषि मंत्री

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड में जानवरों से खेती को बचाने को लिए घेरबाड़, तारबाड़ को प्राथमिकता दी जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ों में चमत्कार है। यहां की फल और सब्जियों की उपज किसी भी दूसरे क्षेत्र की तुलना में शानदार है।  उन्होंने ‘काफल’ की तारीफ करते हुए कहा कि औषधीय गुणों के कारण ‘काफल’ की दुनियाभर में मांग बढ़ रही है। उन्होंने उत्तराखंड के  मोटे अनाज के बारे में बात करते हुए कहा कि यहां का मोटा अनाज अद्भुत है और यहां का ‘मंडुवा’ दुनियाभर में अपनी प्रसिद्धि स्थापित कर रहा है। श्री चौहान ने कहा कि मंडुवा’ काफल, सेब के साथ ही ऐसे अन्य उपयोगी पारंपरिक अनाजों के उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास करना होगा। उत्तम किस्म के बीज बनाने होंगे और साथ ही साथ मार्केटिंग और ब्रांडिग पर ध्यान देना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *