Saturday, May 17, 2025
Latest:
उत्तराखंड

अब ऐप से होगा दून की जनता की शिकायतों का निस्तारण,नगर निगम की ओर बना ऐप सीएम ने किया लांच, जानिए ख़बर क्या है

अब ऐप से होगा दून की जनता की शिकायतों का निस्तारण,नगर निगम की ओर बना ऐप सीएम ने किया लांच, जानिए ख़बर क्या है

देहरादून– अब एक क्लिक से शहर की जनता की समस्याओं का निस्तारण हो पाएगा। इसके लिए देहरादून नगर निगम ने ऐप तैयार किया है। रविवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त ऐप को लांच किया। इस ऐप के जरिए शहर की जनता सीधा अपनी शिकायतें अधिकारयिों तक पहुंचा सकते हैं।
नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया है कि शहर के लोगों की सुविधा के लिए शिकायत निवारण सिस्टम तैयार किया गया है। इस सिस्टम के तहत नागरिकों के लिए एक ऐप लांच किया गया है। जिसके जरिए आम व्यक्ति नगर निगम में अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। इस एप के जरिए मिलने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए किसी वरिष्ठ अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि लोगों को अपनी शिकायत पर हुई कार्रवाई की वस्तुस्थिति से भी बताया जाएगा। शिकायत का निस्तारण 24 घंटे के अंदर किया जाएगा। वहीं मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि नगर निगम का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि जनता की समस्यायों का निराकरण समय पर हो। ये ऐप मील का पत्थर साबित होगा। बॉक्स
कैसे करें शिकायत
इस ऐप के जरिए आम व्यक्ति नगर निगम से जुड़ी शिकायत कम्प्यूटर के जरिए दे सकते हैं। इसके अलावा अपने एंड्रॉयड फोन से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। फोन से शिकायत करने के लिए मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर या एप्पल प्ले स्टोर खोल कर नगर निगम देहरादून लिखकर एप डाउनलोड कर सकते है।
बॉक्स
इस तरह के कामों में दे सकते हैं शिकायतें
नगर निगम के कार्यों में सफाई संबंधी, लाइट संबंधी, पशु संबंधी, घर-घर कूड़ा उठान, एवं नाली या रोड संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लोगों की ओर से की गई शिकायतें स्टेटस भी संबंधित इस एप के जरिए देख सकता है। शिकायतकर्ता शिकायत के निस्तारण के संबंध अपना फीडबैक भी इस एप के जरिए दे सकते हैं।
टैक्स भी कर सकते हैं जमा
नगर निगम की ओर से बन इस ऐप में हाउस टैक्स जमा करने की भी सुविधा दी गई है। ऐसे में लोगों को टैक्स जमा करने के लिए निगम आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं ऐप के जरिए म्यूटेशन के लिए पंजीकरण भी किया जा सकेगा। वहीं मकानों का सेल्फ एसेसमेंट भी इस ऐप से किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *