उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब का पैदल मार्ग बर्फ की सफेद चादर से ढका

हेमकुंड साहिब का पैदल मार्ग बर्फ की सफेद चादर से ढका

चमोली-उत्तराखंड में सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब की पैदल यात्रा इन दिनों बर्फबारी की चपेट में है। सोमवार से जारी लगातार हिमपात के चलते आज पूरा पैदल मार्ग बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है, जिससे यात्रा बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है।

ऐसी विषम और कड़कड़ाती ठंड की परिस्थितियों में SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) के जवान यात्रियों के लिए किसी देवदूत से कम नहीं हैं। ये जांबाज जवान यात्रियों की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात हैं और हर श्रद्धालु को रास्ता पार कराने में मदद कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमकुंड साहिब में सोमवार से ही लगातार बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो मंगलवार को भी जारी रही। बर्फ के तेज गिरने के कारण घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक का पूरा पैदल मार्ग अब पूरी तरह से सफेद चादर में लिपट चुका है। रास्तों पर भारी फिसलन और बर्फ की मोटी परत यात्रियों के लिए चलना दूभर कर रही है। इसके बावजूद, गुरुद्वारे के कपाट बंद होने से पहले दर्शन करने आ रहे श्रद्धालु SDRF की मदद से सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।

जहाँ एक ओर आसमान से बर्फ लगातार गिर रही है, वहीं दूसरी ओर इन जवानों का जज़्बा अटल है। वे सिर्फ़ बचाव ही नहीं, बल्कि एक-एक यात्री को सहारा देकर, रस्सियों और मानव श्रृंखला की मदद से बर्फीले रास्तों को पार करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *