पर्यटकों को मिल रही पौराणिक संस्कृति और समृद्ध लोक परंपराओं की सजीव झलक
पर्यटकों को मिल रही पौराणिक संस्कृति और समृद्ध लोक परंपराओं की सजीव झलक
देहरादून-देहरादून जिला प्रशासन, शहर के प्रमुख चौराहों के सुव्यवस्थित विकास और सौंदर्यकरण की दिशा में लगातार कार्य कर है। इसी क्रम में शहर के राजपुर रोड स्थित दिलाराम चौक का सुधारीकरण व सौंदर्यकरण कार्य अंतिम चरण में है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में दिलाराम चौक को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि यहाँ आने वाले पर्यटकों एवं आगंतुकों को उत्तराखण्ड की पौराणिक संस्कृति और समृद्ध लोक परंपराओं की सजीव झलक देखने को मिले। जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल यातायात को सुगम बनाना ही नहीं, बल्कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में विकसित करना है, जिससे देहरादून की पहचान एक सुव्यवस्थित, सुंदर व सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध शहर के रूप में स्थापित हो सके।
