उत्तराखंडशिक्षा

संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ उमा भारती ने किया अनुष्ठान

संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ उमा भारती ने किया अनुष्ठान

देवप्रयाग। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने देवप्रयाग संगम पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्रों के साथ अनुष्ठान और गंगा आरती की। उन्होंने बाद में रघुनाथ भगवान के दर्शन भी किये।


केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्र हर शुक्रवार को गंगा के तट पर रामकुंड में गंगा आरती करते हैं। विशेष अवसरों पर आरती संगम पर की जाती है। इस बार उमा भारती के आह्वान पर सभी छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने संगम पर गंगा आरती की। परिसर निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम के निर्देशन में कार्यक्रम का संयोजन वेद विभाग के प्राध्यापक डॉ.अमंद मिश्र ने किया। गंगा आरती से पहले 108 छात्रों ने हनुमान चालीसा, रामरक्षा स्तोत्र, गंगाष्टकम्, गणेश अथर्व शीर्ष, सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ किया। उमा भारती छात्रों के मंत्रोच्चारण कौशल पर मोहित हो गईं। श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में संस्कृत शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिसर उत्तराखंड के महत्त्वपूर्ण उच्च शिक्षण संस्थानों में एक है। देवप्रयाग जैसे उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ पर इसका होना सनातनी संस्कृति के लिए और भी महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग का आध्यात्मिक वातावरण और रघुनाथ कीर्ति परिसर का संस्कृत शिक्षा का पवित्र वातावरण उन्हें यहीं रहने को विवश करता है। निदेशक प्रो.सुब्रह्मण्यम ने उमा भारती को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। बाद में सभी ने मंदिर में श्री रघुनाथ भगवान के दर्शन भी किये।

इस अवसर पर डॉ.शैलेंद्र प्रसाद उनियाल, डॉ.सच्चिदानंद स्नेही, डॉ.शैलेन्द्र नारायण कोटियाल, डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल,डॉ अरविंदसिंह गौर,डॉ.आशुतोष तिवारी, डॉ.ब्रह्मानंद मिश्र, डॉ. अनिल कुमार,डॉ.मनीष शर्मा, डॉ . अंकुर वत्स,डॉ.मनीषा आर्या, डॉ. सुशील प्रसाद बडोनी, डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय,डॉ.सुरेश शर्मा,डॉ. सूर्यमणि भंडारी इत्यादि उपस्थित थे।
(डॉ.वीरेंद्रसिंह बर्त्वाल, जनसंपर्क अधिकारी)

bonus veren siteler
deneme bonusu veren siteler
casino siteleri
deneme bonusu
deneme bonusu veren siteler